ग्रिमी के परिवार के लिए धन जुजा रहे गोमेज के सौतेले पिता

लॉस एंजेलिस, 12 जून (आईएएनएस)। सेलिना गोमेज के सौतेले पिता ब्रायन टीफी ने ‘द वॉयस’ की प्रतियोगी क्रिस्टीना ग्रिमी की दुखद हत्या के बाद उनके परिवार की मदद के लिए ऑनलाइन धन जुटाने की शुरुआत की है।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ग्रिमी की मैनेजर टीफी ने गोफंडमी अभियान की शुरुआत की है।

टीफी ने गोफंडमी अभियान के बारे में लिखा, “जो दर्द मैं महसूस कर रही हूं, शब्दों में उसका वर्णन नहीं कर सकती। मैंने एक पिता की आंखों से इसे सीखा और क्रिस्टीना मेरी दूसरी बेटी जैसी थी।”

ग्रिमी, गोमेज के साथ भी कार्यक्रम में प्रस्तुति दे चुकी हैं।

पूर्व डिजनी स्टार ने ट्विटर पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट (श्वेत-श्याम) रंग की एक तस्वीर साझा की। इस पर उन्होंने लिखा, “मेरा दिल पूरी तरह टूट गया है। मैं क्रिस्टीना को याद कर रही हूं।”

गौरतलब है कि ऑरलैंडो में शुक्रवार को एक संगीत कार्यक्रम में ग्रिमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह महज 22 साल की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493