इस शोध में जापान के वैज्ञानिकों ने 40-69 उम्र के 90 हजार लोगों पर चार सालों तक अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जो महिलाएं दिन में केवल एक कप ग्रीन टी पीती हैं उनमें असमय मृत्यु का जोखिम 10 प्रतिशत कम होता है, लेकिन अगर यह मात्रा छह कप होती है तो यह जोखिम 17 प्रतिशत तक कम होता है।
शोध पत्रिका अनाल्स ऑफ एपिडिमियोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, ठीक यही लक्षण पुरुषों में भी प्राप्त हुए।
एक संभावित स्पष्टीकरण के अनुसार, ग्रीन टी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिन्हें पॉलीफिनाल्स कहा जाता है। इसके साथ ही इसमें एपिगलोकेटेशिन गलेट (ईजीसीजी) भी पाया जाता है, जो रक्तचाप और शरीर में वसा नियंत्रण में मदद करता है।
dharmpath.com dharmpath