नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फेडरल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च साल 2009 से प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘ग्रीन टैलेन्ट्स-इंटरनेशनल फोरम फॉर हाई पोटेन्शियल्स इन सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट’ का आयोजन कर रहा है। इसके तहत हर साल 25 युवा अनुसंधानकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 23 मई 2018 है।
इसके लिए जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ग्रीनटैलेन्ट्स डॉट डीई से ली जा सकती है।
जर्मन फेडरल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एवं आर्थिक विकास के उचित संतुलन द्वारा हमारी मौजूदा एवं भावी पीढ़ियांे के लिए स्थायी विकास बेहद महत्वपूर्ण है। विश्वस्तरीय संदर्भ के इन मुद्दों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का अनुसंधान आवश्यक है। अपने आधुनिक अनुसंधान केन्द्र के माध्यम से जर्मनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसी आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करता है और आने वाले कल के संरक्षण के लिए प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं की खोज करता है।
ग्रीन टैलेन्ट प्रतियोगिता हरित विचारों के आदान-प्रदान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुसंधान को बढ़ावा देती है। इसकी शुरुआत के बाद से अब तक 57 देशों के 207 युवा अनुसंधानकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। विजेताओं का चयन प्रख्यात जर्मन विशेषज्ञों एवं अनुसंधानकर्ताओं की जूरी द्वारा किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath