ग्रीपेल ने जीता टूर डी फ्रांस का पांचवां चरण

पेरिस, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के अग्रणी साइक्लिंग क्लब लोट्टो सुदाल के जर्मन साइक्लिस्ट आंद्रे ग्रीपेल ने टूर डी फ्रांस का पांचवें चरण की रेस जीत ली है।

वहीं बेल्जियम की ही टीम एटिक्स क्विक स्टेप के लिए रेस करने वाले जर्मनी के ही टोनी मार्टिन अभी भी ओवरऑल शीर्ष पर बने हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अंकों के आधार पर शीर्ष पर मौजूद ग्रीपेल ने बुधवार को 189.5 किलोमीटर की रेस चार घंटे 39 मिनट में पूरी कर पांचवें चरण का खिताब जीत लिया।

ग्रीपेल के बाद स्लोवाकिया के पीटर सागान दूसरे स्थान पर रहे। शीर्ष पर रहे सभी 65 साइक्लिस्ट लगभग एक ही समय फिनिश लाइन पर पहुंचे।

एटिक्स क्विक स्टेप के ही मार्क कैवेंडिश तीसरे स्थान पर रहे और उनके साथी साइक्लिस्ट मार्टिन 22वें स्थान के साथ पांचवें चरण का समापन करने के बावजूद ओवरऑल शीर्ष पर बने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493