एथेंस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रीस के शिक्षा मंत्री कोसतास गावरोगलू ने कहा है कि करीब 2,500 शरणार्थी बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ग्रीस में रह रहे शरणार्थी बच्चों तक शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में एक कार्यक्रम शुरू किया था।
अधिकांश शरणार्थी बच्चे या तो कभी स्कूल नहीं गए हैं, या फिर दो सालों से अधिक समय से शिक्षा से दूर हैं। इस योजना का लक्ष्य ऐसे ही बच्चों को स्थानीय समाज से जोड़ना है।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ग्रीस प्रशासन ने 94 स्कूलों में 124 कक्षाएं स्थापित की है, जिनमें 274 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस कार्यक्रम में यूरोपीय संघ भी आर्थिक मदद दे रहा है।
ग्रीस की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘एएमएनए’ के अनुसार, छिटपुट विरोधों के बीच गुरुवार को गावरोगलू ने भरोसा दिलाया है कि सरकार शरणार्थी बच्चों की शिक्षा के मामले पर उठाए गए अपने कदम वापस नहीं लेगा।
dharmpath.com dharmpath