एथेंस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस की संसद ने गुरुवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए दूसरे दौर की सुधारों से संबंधित विधेयक पारित कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस विधेयक में नागरिक न्याय सुधार, बैंक में जमा धनराशि की सुरक्षा योजना और बैंकों में जमा नकदी को बढ़ाने संबंधी सुधार शामिल हैं। इस विधेयक के पक्ष में 298 में से 230 मत पड़े।
दूसरी तरफ ग्रीस की 300 सदस्यीय संसद में से 63 सांसदों ने विधेयक के विरोध में मत दिया, जबकि पांच सांसदों ने मतदान नहीं किया।
अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं द्वारा तीसरा बेलआउट पैकेज को अंतिम रूप देने, डिफॉल्ट को टालने और यूरोजोन से ग्रीस को बाहर होने से बचाने के लिए इस विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया गया था।
इस विधेयक से यूरोपीय संघ (ईयू) के उस दिशानिर्देशों को मंजूरी दी गई है, जिसमें दिवालिया होने की स्थिति में बैंकों में 1,00,000 यूरो जमा रहने और कानूनी प्रक्रियाओं में समय और लागत बचाने के लिए नागरिक न्याय सुधारों की गारंटी दी गई है।
dharmpath.com dharmpath