‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ पारिवारिक फिल्म : उर्वशी

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है।

प्रदर्शनी पत्रिका के फोटोशूट के मौके पर उर्वशी ने ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के बारे में बताया, “यह अश्लील नहीं बल्कि पारिवारिक फिल्म है। यह ‘मस्ती’ (श्रृंखला की पहली फिल्म) से प्रेरित है। दर्शक परिवार के साथ फिल्म का आनंद ले सकते हैं।”

उर्वशी ने बताया कि वह फिल्म में अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबरॉय और आफताब शिवदासानी के किरदार की प्रेमिका की भूमिका में हैं।

उन्होंने बताया, “यह मेरी पहली कॉमेडी फिल्म है। यह बेहद दिलचस्पत कहानी है और जो किरदार में निभा रही हूं वह प्रमुख है। मैं बहुत उत्साहित हूं।”

उर्वशी ने सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साब दी ग्रेट’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह साड़ी पहने घरेलू महिला के किरदार में दिखाई दी। वहीं अब वह बिल्कुल अलग तरह के किरदार में दिखाई देंगी।

बदलाव के बारे में पूछे जाने पर उर्वशी ने कहा, “कलाकार के रूप में यह जरूरी है कि किरदार थोड़ा ‘हटके’ होना चाहिए। उदाहरण के लिए काजोल ने ‘गुप्त’ में नाकारात्मक भूमिका निभाई थी। भले ही फिल्म में अकेले मैं हिरोइन हूं लेकिन यह अलग, चुनौतीपूर्ण है।”

इंद्र कुमारा निर्देशित ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ 22 जुलाई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493