ग्रेमिओ लोन पर वालेस को खरीदा

रियो डी जेनेरियो, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल क्लब ग्रेमिओ ने इंग्लिश फुटबाल लीग (ईपीएल) के क्लब चेल्सी के खिलाड़ी वालेस को लोन पर आधारित करार के तहत अपने क्लब में शामिल करने पर कथित तौर पर सहमति जताई है। ऐसी खबरें हैं कि वालेस, चेल्सी को छोड़कर ग्रेमिओ से जुड़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्लूमिनेंसे से चेल्सी में आए वालेस पहले भी इंटर मिलान, वितेस्से और कारपी से भी लोन आधारित करार पर खेल चुके हैं। ग्रेमिओ को चेल्सी से कागजी कार्यवाही पूरी होने का इंतजार है।

अगर यह अनुबंध हो जाता है तो वालेस चेल्सी के दूसरे ऐसे खिलाड़ी होंगे जो किसी गैर यूरोपियन क्लब से लोन पर आधारित करार के तहत जुड़ेंगे।

2015 में ग्रेमिओ ने ब्राजील की सेरी-बी में तीसरा स्थान हासिल कर कोपा लिबटाडरेर्स में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493