ग्रेमियो से जुड़ सकते हैं वालेस

रियो डी जेनेरियो, 10 जनवरी (आईएएनएस)। चेल्सी के लिए खेलने वाले वालेस लोन पर आधारित करार के तहत ब्राजील के रुख कर सकते हैं।

ग्रेमियो ने वालेस के साथ करार को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। ऐसे में वालेस के जल्द ही रियो का रख करने की खबर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्लूमिनेंसे से चेल्सी में आए वालेस पहले भी इंटर मिलान, वितेस्से और कारपी के लिए भी भी लोन आधारित करार पर खेल चुके हैं।

वालेस के करार को लेकर अब ग्रेमिओ को चेल्सी से कागजी कार्यवाही पूरी होने का इंतजार है।

अगर यह अनुबंध हो जाता है तो वालेस चेल्सी के दूसरे ऐसे खिलाड़ी होंगे जो किसी गैर यूरोपियन क्लब से लोन पर आधारित करार के तहत जुड़ेंगे।

2015 में ग्रेमिओ ने ब्राजील की सेरी-बी में तीसरा स्थान हासिल कर कोपा लिबटाडरेर्स में जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493