ग्रैंडे ने मंगेतर के साथ पहली किस को याद किया

लॉस एंजेलिस, 1 सितंबर (आईएएनएस)। गायिका एरियाना ग्रैंडे ने मंगेतर पीट डेविडसन के साथ अपनी पहली किस को याद किया।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायिका ने ‘क्वीन रेडियो’ शो के एपिसोड के दौरान इसे ‘बहुत बचकाना’ बताया था।

ग्रांडे ने कहा, “यह बहुत प्यारा था। उसने मुझे किस करने की अनुमति मांगी।”

दोनों ने मई में डेटिंग शुरू की थी, जून में खबर आई कि डेविडसन ने लगभग 93,000 डॉलर की अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493