लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। महान गायिका जॉनी मिशेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत घर में अचानक खराब हो गई थी।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के अनुसार, 71 वर्षीया जॉनी मंगलवार को घर में बेहोश पाई गईं, हालांकि अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी चेतना वापस आ गई थी।
जॉनी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर उनके अस्पताल में भर्ती होने संबंधी खबर की पुष्टि की गई। जॉनीमिशेल डॉट कॉम में लिखा गया, “जॉनी इस समय लॉस एंजेलिस के अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं। हालांकि वह ठीक हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति आशान्वित हैं।”
जॉनी ने पूर्व में कहा था कि छह दशकों से लगातार धूम्रपान करने की वजह से उनकी आवाज पर असर पड़ा है।
जॉनी को आठ ग्रैमी अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। उन्हें ‘बोथ साइड्स नाउ’, ‘द सर्कल गेम’, ‘फ्री मैन इन पेरिस’, ‘बिग येलो टैक्सी’, ‘रिवर’ और ‘हेल्प मी’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
dharmpath.com dharmpath