ग्रॉल में है ‘रॉक एंड रॉल’ का दम

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। संगीतकार स्लैश को लगता है कि डेव ग्रॉल उनके साथ प्रस्तुति देने के लिए उपयुक्त कलाकार हैं, क्योंकि उनमें रॉक एंड रोल का दम है।

दरअसल ग्रॉल एक प्रस्तुति के दौरान चोटिल हो गए थे, इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा था।

स्लैश ने रविवार को डाउनलोड फेस्टीवल में फू फाइटर्स के गायक ग्रॉल की प्रशंसा की और जोर देकर कहा कि यदि वह अपने किसी शो में चोटिल हो जाते तो वही करते जो ग्रॉल ने किया।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार स्लैश ने बताया, “यह तो कमाल की बात है। टूटी टांग के साथ प्रस्तुति जारी रखना तो जैसे रॉक एंड रोल है, जो आपको हिम्मत देता है। मैं उनकी जगह होता तो मैं भी यही करता।”

स्लैश ने रविवार को माइल केनेडी के साथ अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493