ग्लोब सॉकर अवार्ड्स के लिए नामांकित किए गए रोनाल्डो, ग्रीजमैन और एम्बाप्पे

मेड्रिड, 26 नवंबर (आईएएनएस)। करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एंटोनी ग्रीजमैन और कीलियन एम्बाप्पे को ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

सामचार एजेंसी एफे के अुनसार, इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले रोनाल्डो छठी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार जीतने के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने पिछले सीजन अपने पूर्व क्लब रियल मेड्रिड के साथ यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब भी जीता था।

फ्रांस के साथ इस वर्ष फीफा विश्व कप जीतने के कारण ग्रीजमैन और एम्बाप्पे भी पुरस्कार जीतने की रेस में आगे हैं।

रोनाल्डो सितंबर में फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड में दूसरे स्थान पर रहे थे। क्रोएशिया के मिडफील्डर लूका मॉड्रिक ने वो पुरस्कार अपने नाम किया था।

ग्लोब अवॉर्ड्स ने रियल मेड्रिड, एटलेटिको मेड्रिड और लिवरपूल को साल के सर्वश्रेष्ठ क्लब के अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है।

सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार के लिए जिनेदिन जीदान, दिदिएर देसचाम्पस, डिएगो सिमीओनी, जुर्गन क्लॉप और मैक्सिमिलियानो एलेग्री में कड़ी टक्कर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493