ग्वांग्झो एवरग्रांडे के नए कोच बने कानावारो

शंघाई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। फाबियो कानावारो को गुरुवार को ग्वांग्झो एवरग्रांडे के नए कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

कानावारो को चीनी सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए मौजूदा विजेता एवरग्रांडे का कोच बनाया गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सीजन में कानावारो के मार्गदर्शन में तिआनजिन कुआनजिन क्लब एशियाई चैम्पियनशिप लीग के पिछले सीजन में प्रवेश हासिल कर पाया था।

कानावारो अब लगातार सात सुपर लीग चैम्पियनशिप जीतने वाले क्लब एवरग्रांडे के कोच बन गए हैं।

इससे पहले भी 2014 से 2015 के बीच कानावारो ने एवरग्रांडे के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

जुवेंतस और रियल मेड्रिड के पूर्व स्टार और इटली के साथ विश्व कप का खिताब जीतने वाले कानावारो ने सुपर लीग में पिछले साल तिआनजिन क्लब को तीसरा स्थान दिलाया था।

तिआनजिन क्लब में कानावारो के स्थान पर अब पाउलो सोउसा को नया कोच नियुक्त किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493