ग्वाटेमाला सिटी, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य ग्वाटेमाला के बाल संरक्षण गृह में बुधवार को लगी आग में 33 की मौत हो गई है।
ग्वाटेमाला का यह बाल संरक्षण गृह बच्चों और किशोरियों के लिए है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र प्रेंसा लिब्रे के हवाले से बताया कि अभी 21 बच्चों की हालत गंभीर है जिनका 50 फीसदी हिस्सा जल चुका है।
समाचार पत्र प्रेंसा लिब्रे ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया, “सैन जुआन जे डियोस और रूसवेल्ट के अस्पतालों में भर्ती बच्चों के बचने की उम्मीद कम है।”
यह आग सैन जोस पिनुला के विरजेन डी ला असनसियन बाल संरक्षण गृह में उस वक्त लगी जब बाल संरक्षण गृह में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और शारीरिक यातनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था।
हालांकि, यहां के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।
dharmpath.com dharmpath