ग्वाटेमाला भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 107 हुई

बचावकर्मी अब भी मलबे में दबे लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोगों के जिंदा होने की उम्मीद काफी कम है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि भूस्खलन के बाद करीब 500 लोगों के मलबे में दब जाने की आशंका है।

ग्वाटेमाला सिटी से 15 किलोमीटर दूर सांता कैटेरिना पिनुला के अल कैंबरे-2 गांव में एक अक्टूबर (गुरुवार) की रात को भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया था।

ग्वाटेमाला के सार्वजनिक मंत्रालय की ओर से जारी रपट के मुताबिक, घटनास्थल के नजदीक बनाए गए एक अस्थाई मुर्दाघर में 107 शवों को लाया गया है, जिनमें से 96 शवों की उनके परिजनों ने पहचान कर ली है।

ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण समन्वय (कॉन्रेड) के मुताबिक, भूस्खलन में लगभग 125 मकान ढह गए।

कॉन्रेड के कार्यकारी निदेशक एलेजेंड्रो मालडोनाडो ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस हादसे में करीब 500 लोगों के मरने की आशंका है। जब तक जरूरी होगा, बचाव अभियान जारी रखा जाएगा।

ग्वाटेमाला के इन बचाव अभियानों में मेक्सिको का दल भी सहायता प्रदान करा रहा है, जिसमें सेना, नौसेना और संघीय पुलिस के जवान शामिल हैं। 16 खोजी कुत्तों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493