ग्वालियर:केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया शहर के लोगों के साथ किले पर योग

ग्वालियर- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवर सुबह शहर में कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन प्रमुख कार्यक्रम ग्वालियर किले पर आयोजित हुआ। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी योग किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय दिवस पर देश भर में 75 जगहों पर यह कार्यक्रम भव्य रूप में मनाया जा रहा है। योग मानवता के लिए है। योग से सभी निराेग रहते हैं। इस दौरान योगाचार्यों ने योग के महत्व के बारे में भी बताया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493