ग्वालियर: कमलाराजा अस्पताल में आक्सीजन की कमी ,महिला की मौत ,हंगामा

ग्वालियर-कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) के जनरल वार्ड में शनिवार को आक्सीजन की कमी से 50 वर्षीय महिला की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अटेंडेंट और डाक्टरों के बीच मारपीट भी हुई। इससे नाराज जूनियर डाक्टरों ने काम बंद कर डीन ऑफिस में धरना दे दिया और सुरक्षा की मांग की। इस विवाद के कारण एक अन्य मरीज की भी अनदेखी के चलते मौत हो गई। हंगामे और जूड़ा के धरने की खबर सुनकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जीआर मेडिकल कालेज पहुंचे और डाक्टरों को सुरक्षा देने पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए। हंगामे के चलते वार्ड से स्टाफ नर्स भी जान बचाकर भाग खड़ी हुईं। हालांकि दो घंटे बाद स्टाफ नर्स तो वापस काम पर लौट गईं पर मेडिसिन के जूनियर डाक्टर अस्पताल प्रबंधन व प्रशासन से पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद ही काम पर लौटे, लेकिन तब तक दो अन्य मरीजों की जान भी जा चुकी थी तो कुछ मरीज के अटेंडेंट अपने मरीजों को निजी अस्पताल लेकर चले गए। पूरे घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें जूनियर डाक्टर पुरुष व महिला अटेडेंट के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ डाक्टर लाठी डंडे लेकर वार्ड में घूमकर पूछ रहे और किसी को ऑक्सीजन चाहिए अब किसी को इलाज नहीं मिलेगा,जिसे जो करना है वह कर ले। इस दौरान पुलिस भी वहां पर मौजूद थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493