ग्वालियर में मार्च में ही हीट वेव, पारा हो सकता है 40 डिग्री के पार

ग्वालियर- अप्रैल आने से पहले ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश में दिन का तापमान अचानक बढ़ गया है। दतिया में तो तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। साथ ही 2 दिन में ही दिन और रात का टेम्परेचर सामान्य से ज्यादा हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में छतरपुर, सागर, दमोह, होशंगाबाद और दतिया में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
आमतौर पर मार्च के महीने में मौसम गर्म तो होता था। लेकिन अप्रैल व मई जैसी गर्मी नहीं पड़ती थी और लू भी नहीं चलती थी। लेकिन पिछले दो दिन में मौसम में काफी बदलाव आया है। अंचल के दतिया में तापमान 40 डिग्री तक पारा पहुंच गया है और ग्वालियर शहर में भी सोमवार को तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार को ग्वालियर शहर में भी तापमान 40 डिग्री के पार होने की आशंका है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493