ग्विनिथ पाल्ट्रो को स्टाइल आइकन पुरस्कार

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ग्विनिथ पाल्ट्रो को उनकी दोस्त और अभिनेत्री केट हडसन ने इस साल स्टाइल आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मंच पर पाल्ट्रो का स्वागत करते हुए, हडसन ने कहा, “पहले क्षण मे मेरी नजर इस महिला पर थी यह पहली नजर का प्यार था।”

पाल्ट्रो ने प्रतिक्रिया दी, “मेरी जन्म से कोई छोटी बहन नहीं हैं, लेकिन एक है। वह खूबसूरत, लापरवाह, उत्साही छोटी बहन का अवतार हैं।”

वेबसाइड ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम यूके’ के मुताबिक, ‘मोर्टडेकई’ की अभिनेत्री मंच पर काले परिधान में छोटे बालों के साथ नजर आई। उन्होंने सोमवार कार्यक्रम में खूबसूरत गहना पहना था।

ग्विनिथ पाल्ट्रो के अलावा, अन्य विजेता जोए क्रेविट्ज भी हैं, जिन्हें इस साल के ब्रैकथ्रो स्टाइल स्टार के लिए नामित किया गया और एंसल एल्गोर्ट को इस साल के मैन ऑफ स्टाइल का खिताब मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493