ग्वेनेथ जवां लुक पाने को झेल रहीं मधुमक्खियों के डंक

लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो इन दिनों जवां लुक पाने के लिए मधुमक्खियां की शरण में हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वेनेथ (43) ने बताया कि वह अपने लुक को जवां बनाने व स्वस्थ महसूस करने के लिए ऐसा उपचार करा रही हैं, जिनमें मधुमक्खियों से डंक मरवाना शामिल है।

समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने ग्वेनेथ के हवाले से कहा, “मैंने मधुमक्खियों से डंक लगवाए हैं। यह हजारों सालों पुराना इलाज है, जिसे एपिथैरेपी कहते हैं। लोग जलन-सूजन और निशान से छुटकारा पाने के लिए इसका उपयोग करते हैं..लेकिन यह काफी दर्दनाक है।”

उन्होंने उन उपचारों के बारे में भी बताया, जिन्हें हाल में उन्होंने खूबसूरती बरकरार रखने के लिए आजमाया, जैसे मिनरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल व केमिकल के उपयोग से बचना। उन्होंने किसी भी इत्र या परफ्यूम का उपयोग करना बंद कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493