लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पैल्ट्रो ने ‘ड्रीम गर्ल बैंड’ बनाया है। इस बैंड में उनके साथ अभिनेत्री कैमरन डियाज और डिजाइनर निकोल रिची और टोरी बर्च हैं।
पैल्ट्रो ने इस सप्ताहांत ‘इन गूप हेल्थ’ कार्यक्रम में अपने कुछ सेलेब्रेटी दोस्तों के साथ गर्ल पावर दिखाई।
वेबसाइट ईटऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, पैल्ट्रो (44) ने डियाजस रिची और बर्च के साथ खुद की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की।
इस तस्वीर के नीचे उन्होंने लिखा, “ड्रीम गर्ल बैंड कैमरन डियाज, निकोल रिजी, टोरी बर्च।”
dharmpath.com dharmpath