घनघोर आर्थिक तंगी में ओलम्पिक-2016 का मेजबान रियो

यहां तक कि गुरुवार को रियो को तत्काल राहत राशि पहुंचाई गई और बंद पड़ चुके अस्पतालों को जरूरी चीजों की आपूर्ति की गई।

रियो के हालात इतने खराब थे कि अस्पतालों को बंद करना पड़ा और स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गई।

अंतत: संघीय सरकार ने रियो को 300,000 स्वास्थ्य वस्तुएं प्रदान कीं, साथ ही अस्पतालों के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए 62.5 लाख डॉलर की धनराशि भी प्रदान की।

रियो के गवर्नर लुईज फर्नाडो ने बताया, “इस सप्ताह के अंत तक सभी कर्मचारियों का वेतन दे दिए जाएंगे।”

रियो के बुरे स्वास्थ्य हालात के चलते 10 अस्पतालों और 12 अन्य चिकित्सालयों को बंद करना पड़ा, जिसके कारण अस्पतालों के बाद सैकड़ों मरीजों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493