घर को लैंडमार्क घोषित कराना चाहती हैं टेलर

लॉस एंजिलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट चाहती हैं कि उनके बेवर्ली हिल्स स्थित घर को लैंडमार्क घोषित किया जाए।

एसशोबिज की रपट के मुताबिक, ‘शेक इट ऑफ’ जैसी सुपरहिट फिल्म देनेवाली टेलर आजकल अपने घर की मरम्मत करवा रही हैं। इस घर का मालिकाना हक पहले हॉलीवुड निर्माता सैमुअल गोल्विन के परिवार के पास था। इस घर का निर्माण 1934 में हुआ था और टेलर इसकी मरम्मत कराकर इसे मूल हालत में ला रही है।

अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी रियल एस्टेट लिस्टिंग वेबसाइट मैंसन ग्लोबल के मुताबिक, टेलर ने इस घर को लैंडमार्क घोषित कराने के लिए बेवर्ली हिल्स कल्चरल हेरिटेज कमीशन से मंजूरी प्राप्त कर ली है।

इस संगठन के पांच सदस्यों ने 11 जनवरी को हुए मतदान में टेलर के इस नए छह बेडरूम और पांच बाथरूम वाले 10,982 वर्गफुट के घर को स्थानीय लैंडमार्क घोषित करने के पक्ष में मत दिया था।

रपट के मुताबिक, बेवर्ली हिल्स सिटी कौंसिल ही इस घर को लैंडमार्क घोषित करने पर अंतिम मुहर लगाएगी, लेकिन टेलर ने हेरिटेज कमीशन से इसे पारित करवा कर पहला प्रमुख पड़ाव पार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493