घर में सेगवे पर सवार रहते हैं केविन

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता केविन जेम्स ने बताया है कि वह ‘पॉल ब्लार्ट : मॉल कॉप’ फिल्म से मिली सेगवे (एक तरह का वाहन) का इस्तेमाल अपने बच्चों पर नजर रखने के लिए करते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके ‘ के अनुसार, केविन को पत्नी स्टेफिना डी ला क्रूज से सिएना-मैरी, शिया, कैनन और सिस्टिन नामक चार बेटियां हैं। वह कहते हैं कि वह घर पर इस दुपहिया मशीन से ही इधर-उधर दौड़ते रहते हैं।

केविन (50)ने कहा, “मैंने अपनी पहली फिल्म के बाद अपने लिए यह दुपहिया मशीन ली। मैं इस पर घर के चक्कर लगाने और इस पर सवार होकर बच्चों पर चिल्लाने व उन्हें रोकने के लिए जाना जाता हूं।”

केविन ने यह भी बताया कि लॉस वेगास में फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कुछ भी मजेदार नहीं कर सके, क्योंकि उनकी बेटियां वहां मौजूद थीं।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार ‘पॉल ब्लार्ट : मॉल कॉप’ फिल्म के उनके किरदार ‘पॉल ब्लार्ट’ का बहुत बड़ा प्रशंसक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493