‘घर मोरे पर्देसिया’ पर कड़ी मेहनत की : आलिया भट्ट

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि उन्होंने ‘कलंक’ फिल्म के गाने ‘घर मोरे पर्देसिया’ के लिए कड़ी मेहनत की। इस गाने के लिए उन्होंने पहली बार शास्त्रीय नृत्य किया।

यूट्यूब पर 1.8 करोड़ बार देखे गए इस गाने में आलिया के साथ माधुरी दीक्षित-नेने और वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं।

आलिया ने कहा, “दोपहर तक इसे एक करोड़ चालीस लाख बार देखा गया था और मैं बहुत खुश हूं कि अधिक से अधिक लोग इस गाने को देख रहे हैं। मैंने इस गाने पर बहुत मेहनत की है। मैं बहुत घबराई हुई थी और इसे करने के बाद मुझे महसूस हुआ कि लगभग 50 प्रतिशत फिल्म रिलीज हो गई है। इसलिए अब मैं फिल्म रिलीज होने पर मैं थोड़ा शांत हो सकती हूं। मैं बेचैन होने के साथ उत्साहित भी रहूंगी।”

कलंक में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493