अक्रा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। घाना के राष्ट्रपति नाना अफुको-अद्दो 27वें फ्रांस-अफ्रीका सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को बामाको के लिए रवाना हो गए।
यह सम्मेलन माली की राजधानी बमाको होने जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पिछले शनिवार को घाना का राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है।
इस सम्मेलन में लगभग 30 देशों के राष्ट्रप्रमुख हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही यूरोपीय संघ, संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी विकास बैंक, विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath