स्थानीय मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
सरकार संचालित घाना न्यूज एजेंसी (जीएनए) की रिपोर्ट में पुलिस मोटर ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक यूनिट (एमटीटीयू) के हवाले से बताया गया कि इस साल जनवरी से 25 मार्च के बीच घाना में 2,890 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जो 2016 की इसी अवधि में हुई 2,830 दुर्घटनाओं से अधिक हैं।
रिपोर्ट ने बताया कि दुर्घटनाओं में वाहनों की संख्या 4,088 से बढ़कर 4,802 और मृतकों की संख्या 485 से बढ़कर 510 दर्ज की गई।
इनमें से 70 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण वाहनों के रखरखाव की कमी और अधिक तेज और आगे निकलने के लिए गलत तरीके से वाहन चलाने को जिम्मेदार माना गया है।
dharmpath.com dharmpath