घुड़सवारी, तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेंगे जयम रवि

चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जयम रवि अपनी आगामी ऐतिहासिक तमिल फिल्म ‘संघमित्रा’ के लिए घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी।

रवि ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “इस फिल्म के लिए बहुत कड़ी मेहनत की जरूरत है। इसके लिए मुझे घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेना है। ‘वनामगन’ के लिए मैंने काफी वजन घटाया था, लेकिन इस फिल्म में योद्धा के किरदार के लिए मुझे वजन बढ़ाना है।”

सुंदर सी द्वारा निर्देशित फिल्म में आर्या और श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

रवि ने हाल ही में ‘वनामगन’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें उन्होंने एक आदिवासी का किरदार निभाया है। इसके बाद उन्होंने आगामी तमिल फिल्म ‘टिक टिक टिक’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

अभिनेता ने कहा कि ‘टिक टिक टिक’ बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। यह बच्चों को अधिक पसंद आएगी।

रवि ने इसके साथ ही उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मिरुथन’ के सीक्वल की भी पुष्टि की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493