‘घूमर’ सबसे मुश्किल, मजेदार गीत : दीपिका

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ से जारी हुए गीत ‘घूमर’ में दीयों को अपने हाथों में घुमा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि यह उनके द्वारा अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था।

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म में शीर्ष भूमिका निभा रहीं दीपिका ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “‘घूमर’ गीत अब तक किए गए गीतों से सबसे अधिक मुश्किल था, लेकिन साथ ही मजेदार।”

‘घूमर’ गीत बुधवार को जारी किया गया। इसमें समृद्ध राजपूत संस्कृति और परंपराओं को दिखाया गया है। इसमें दीपिका ने भारी आभूषण और कपड़े पहने हैं और वह शानदार प्रस्तुति देते नजर आ रही हैं।

‘पद्मावती’ में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिनेता शाहिद कपूर दीपिका के किरदार के पति महारावल रतन सिंह की भूमिका में हैं, जबकि रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं।

मध्ययुगीन दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की रानी पद्मावती से प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493