घेरेबंदी तोड़ शिया कस्बों में दाखिल हुए सीरियाई सैनिक

एक सूत्र ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि अल-कायदा से संबंधित नुसरा फ्रंट तथा अहरार अल-शाम ने बीते चार वर्षो से दोनों कस्बों की घेरेबंदी कर रखी थी, जिसे सरकारी सेना तोड़ने में कामयाब रही। शहर में दाखिल होने पर सैनिकों का निवासियों ने प्रसन्नता से स्वागत किया।

सीरिया के सरकारी टेलीविजन पर गुरुवार को दोनों कस्बों की तस्वीरें दिखाई गईं, जिसमें घेरेबंदी खत्म करने वाले सैनिकों का लोग प्रसन्नतापूर्वक स्वागत कर रहे हैं, वहीं सीरियाई युद्धक विमानों ने घेरेबंदी से पीड़ित लोगों के लिए खाने के पैकेट गिराए।

सीरिया में परस्पर विरोधी पार्टियों ने एक दूसरे की ताकत को दबाने के लिए घेरेबंदी को एक तरीके के तौर पर अपनाया है, लेकिन इसका असर निर्दोष निवासियों पर पड़ता है, जो खाने व चिकित्सा आपूर्तियों के लिए तरस जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493