‘घोस्ट इन द शेल’ में जापानी अभिनेता कितानु

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। जापानी फिल्मकार-अभिनेता तकेशी ‘बीट’ कितानु हॉलीवुड अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन अभिनीत ‘घोस्ट इन द शेल’ फिल्म में काम करेंगे।

मूल जापानी फिल्म ‘घोस्ट इन द शेल’ का निर्देशन ममोरु ओशी ने किया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, कितानु फिल्म में पब्लिक सिक्योरिटी सेक्शन-नौ के प्रमुख डाइस्युक अरमकी की भूमिका निभाएंगे। उनके साथ स्कार्लेट होंगी।

यह ‘जॉनी नेमोनिक’ (1995) फिल्म में गैंग्सटर की भूमिका निभाने के बाद कितानु की पहली हॉलीवुड फिल्म होगी।

रूपर्ट सैंर्ड्स निर्देशित ‘घोस्ट इन द शेल’ 31 मार्च, 2017 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493