चंडीगढ़, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ सोमवार को बैंकाक से सीधी उड़ान सेवा से जुड़ गया। बैंकाक से शहर में पहली उड़ान ने लैंड किया। इसी के साथ चंडीगढ़ दक्षिण पूर्व एशियाई भाग से सीधे वायु संपर्क से जुड़ गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से वापसी की उड़ान भरी गई।
एयर इंडिया ने इस मार्ग पर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ए320 नियो विमान को सेवा में तैनात किया है। इस उड़ान में पांच घंटे का समय लगेगा।
एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री व विपणन) पंकज कुमार ने सोमवार को मीडिया से कहा कि इकॉनामी श्रेणी में 150 सीटें और बिजनेस श्रेणी में 12 सीटें होंगी।
बैंकाक-चंडीगढ़ की एक उड़ान ने दिन में यहां लैंड किया और दोपहर बाद 120 यात्रियों को लेकर विमान ने वापसी की उड़ान भरी।
चंडीगढ़ पहले ही दुबई व शारजाह से क्रमश: इंडिगो एयरलाइंस व एयर इंडिया एक्सप्रेस से हवाई सेवा से जुड़ चुका है।
कुमार ने कहा कि क्रिसमस व नए साल पर एयर इंडिया इस महीने इस मार्ग पर ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath