‘चंदा मामा दूर के’ से मंत्रमुग्ध हूं : शेखर कपूर

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर का कहना है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की यह फिल्म अंतरिक्ष की दुनिया पर आधारित है।

शेखर ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “मैं फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ का मंत्रमुग्ध होकर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सुशांत, हमें नासा में अपने अनुभव के बारे में और बताओ। क्या आपने स्पेससूट भी पहना?”

इसके जवाब में सुशांत ने ट्विट किया, “हां सर, निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया।”

सुशांत इस फिल्म में एक अंतरिक्षयात्री के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है।”

इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं तथा इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आर. माधवन जैसे सितारे भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493