मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रेरणा वनवारी का कहना है कि धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ में काम करना उनके लिए भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही सीखने का अनुभव रहा है।
उन्होंने कहा, “‘चंद्रकांता’ एक अद्भुत अनुभव रहा है। इस शो ने मुझे राहुकाल और भगवान विष्णु के बारे में कई अज्ञात तथ्यों की जानकारी दी। शो में इरावती (उर्वशी ढोलकिया) के साथ लड़ाई ने मुझे बहुत सारी चीजें भी सिखाई हैं, जो मुझे वास्तविक जीवन में मददगार है।”
प्रेरणा ने कहा, “मैं धारावाहिक में विशाखा की भूमिका के लिए एकता कपूर की शुक्रगुजार हूं।”
dharmpath.com dharmpath