चंद्रपॉल को मिला ‘आइकॉन अवार्ड’

जार्जटाउन (गयाना), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को इंडो-कैरेबियन एलायंस ने आइकॉन अवार्ड से नवाजा है।

न्यूयार्क में हाल ही में आयोजित समारोह में 41 साल के चंद्रपॉल को न्यूयार्क स्थित संस्था का सबसे बड़ा सम्मान दिया गया।

चंद्रपॉल के अलावा तीन अन्य लोगों को भी यह सम्मान दिया गया। बाकी के तीन लोगों में लक्ष्मी सिंह (टीवी प्रस्तोता), एरिक उलरिच (न्यूयार्क सिटी काउंसिल मेंबर) और डेव केदारनाथ (व्यवसायी) शामिल हैं।

चंद्रपाल ने कहा है कि वह यह सम्मान पाकर खुश हैं। बकौल चंद्रपॉल, “मैं इंडो-कैरेबियन एलायंस को सहयोग पहुंचाकर खुश हूं। साथ ही यह सम्मान पाकर भी खुश हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 11,867 रन बनाए हैं। 164 टेस्ट खेल चुके चंद्रपॉल का औसत 51 का है। उनसे अधिक रन सिर्फ ब्रायन लारा ने ही बनाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493