चक्रवाती तूफान केल्विन को लेकर आस्ट्रेलियाई राज्य में रेड अलर्ट

कैनबरा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी आस्ट्रेलिया (डब्ल्यू ए) राज्य में प्रशासन ने रविवार को तूफान के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया। तड़के उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान केल्विन के पहुंचने के बाद यह चेतावनी जारी की गई। तूफान के कारण हवा 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक चेतावनी में दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग ने उत्तरी डब्ल्यूए के निवासियों से कहा कि वे ‘खतरे में हैं और फौरन कदम उठाने की जरूरत है।’

चेतावनी में कहा गया, “जैसे-जैसे तूफान इलाके में पहुंच रहा है, लोगों को जीवन और घरों को खतरे की आशंका है।”

पिल्बारा और किमबरली क्षेत्रों के निवासियों से अपने घरों के सुरक्षित हिस्से में रहने और खिड़कियों या निकास के जगहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, राज्य के दक्षिण में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने भारी बाढ़ आने की आशंका जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493