‘चन्नी के भतीजे ने सरकारी नौकरी के लिए खिलाड़ी से 2 करोड़ रुपये मांगे थे’- भगवंत मान का पूर्व CM पर बड़ा आरोप

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM ) भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज बुधवार को पूर्व ( CM Charanjit Singh Channi) पर बड़ा आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री मान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के CM रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे जशन पर एक आईपीएल खिलाड़ी दो करोड़ रुपए मांगने का दावा किया है. आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि उनके पूर्ववर्ती चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे ने सरकारी नौकरी दिलाने में मदद के लिए क्रिकेटर जस इंदर सिंह से दो करोड़ रुपए मांगे थे.

मान ने 22 मई को चन्नी के भतीजे जशन पर आरोप लगाए थे, लेकिन क्रिकेटर का नाम उजागर नहीं किया था. लेकिन आज उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में जस इंदर सिंह और उनके पिता मनजिंदर सिंह को पेश किया. मान ने कहा कि जस इंदर सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स इलेवन में शामिल थे, जिसे अब पंजाब किंग्स कहा जाता है, हालांकि वह कोई मैच नहीं खेल पाए थे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493