चर्चित, गैर चर्चित कलाकारों में है फर्क : रीमो

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशक-फिल्मकार रीमो डिसूजा ‘एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस’ में पेशेवर डांसरों के साथ काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि चर्चित एवं गैर चर्चित कलाकारों में फर्क होता है।

वह अब स्थापित अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को लेकर इस फिल्म का सीक्वल ‘एबीसीडी 2’ लेकर हाजिर हैं।

रीमो ने आईएएनएस को बताया, “लोगों को ‘एबीसीडी’ पसंद आई। यह एक हिट थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतनी बड़ी हिट नहीं थी, लेकिन ये कलाकार (वरुण व श्रद्धा) क्योंकि स्टार हैं, इसलिए मैं देख सकता हूं कि फिल्म को लेकर बढ़िया चर्चा है। इसलिए चर्चित एवं गैर चर्चित कलाकारों में फर्क होता है।”

रीमो ने ‘एबीसीडी 2’ के बजट का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि निर्माता इस फिल्म से अच्छा पैसा कमाएंगे।

‘एबीसीडी 2’ 19 जून को रिलीज होगी।

वरुण और श्रद्धा के बीच की केमेस्ट्री के बारे में रीमो ने कहा, “फिल्म में उनके बीच जबर्दस्त केमेस्ट्री है, क्योंकि वे दोनों बचपन के दोस्त हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493