प्रांतीय सरकार के उप सचिव प्रमुख जिओंग फैंगपिंग ने बुधवार को कहा कि इस योजना में यूरोप के 37 देशों सहित 51 देशों के यात्रियों को शामिल किया गया है।
जिओंग ने कहा कि यात्री चांगशा हुआंगहुआ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से प्रवेश कर हुनान में 72 घंटे तक ठहर सकते हैं।
जिओंग ने कहा कि हुनान की 51 देशीय सूची के आधार पर और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस कदम से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
हुनान में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक झांगजियाजिए है। झांगजियाजिए नेशनल फोरेस्ट पार्क में बना दुनिया का सबसे लंबा व ऊंचा कांच का पुल एक मई, 2016 से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath