शिकागो में 14 मार्च 1934 को जन्मे यूजिन सर्नन को जीन के नाम से जाना जाता था। वह चांद पर अमेरिका के आखिरी मानव मिशन अपोलो 17 के लिए अंतरिक्ष यान के कमांडर थे।
नासा ने ट्वीट कर कहा, “हम नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री जीन सर्नन के निधन से दुखी हैं, जो चांद पर चहलकदमी करने वाले आखिरी इंसान थे।”
अपोलो अंतरिक्ष यात्री के परिवार ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से सोमवार को उनका निधन हो गया।
सर्नन के परिवार ने कहा, “इस घटना से हमारा परिवार जाहिर तौर पर काफी दुखी है और हम हर किसी की प्रार्थनाओं की सराहना करते हैं। यूजिन के बारे में सब जानते हैं, वह एक अच्छे पति, पिता, दादा, भाई और मित्र थे।”
dharmpath.com dharmpath