चाइना कप में उरुग्वे के खिलाफ वेल्स को सुधार की जरूरत : कोच

नानिंग (चीन), 25 मार्च (आईएएनएस)। वेल्स फुटबाल टीम के मुख्य कोच रेयान गिग्स ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को चाइना कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप को जीतने के लिए चीन के खिलाफ खेले गए मैच से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

वेल्स ने चीन को चाइना कप में खेले गए मैच में 6-0 से मात दी थी।

चाइना कप का फाइनल मैच सोमवार को उरुग्वे और वेल्स के बीच खेला जाएगा।

गिग्स ने कहा, “मुझे लगता है कि उरुग्वे एक अनुभवी टीम है, फिर चाहे वह पिच पर हो या पिच के बाहर। हम इस अनुभवी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसकी तकनीक काफी अच्छी है।”

कोच ने कहा, “चीन के खिलाफ टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चाइना कप जीतने के लिए हमें और भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेल्स के खिलाड़ी गारेथ बेल ने कहा, “टूर्नामेंट में प्रतियोगिता चाहे कैसी भी हो, आप केवल जीतना ही चाहते हैं। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और पिच पर सही चीजें करना चाहते हैं। अगर हम ऐसा करेंगे, तो हमारे जीतने के भी अच्छे अवसर होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493