चाइना मीडिया ग्रुप और रूसी टीवी ग्रुप के बीच समझौता

बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप ने रूसी टीवी ग्रुप एसपीबी के साथ 5 जून को सहयोग समझौता किया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हस्ताक्षर रस्म में भाग लिया।

चाइना मीडिया ग्रुप के प्रमुख शेन हाई शूंग और एसपीबी के प्रमुख किरिल फिलिपोव ने सहयोग समझौते के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

इधर के वर्षो में चीन और रूस की मीडिया के बीच सहयोग का स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे दोनों देशों के आम लोगों के बीच पुल जैसी भूमिका अदा की गई है। चाइना मीडिया ग्रुप ने रूस में अनेक मीडिया के साथ व्यापक संबंध कायम किए हैं, जिनमें कार्यक्रम बनाने, प्रसारण, संसाधन का साझेदार करने और प्रतिभाओं का आदान-प्रदान करने के मुद्दे शामिल हैं। सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने से चीन और रूस की मीडिया के बीच सहयोग को आगे बढ़ावा मिलेगा।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493