चाड के राष्ट्रपति अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष बने

इससे पहले एयू के अध्यक्ष जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे थे। देबी साल 2016 तक इस पद पर बरकरार रहेंगे।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने साल 2015 में अध्यक्ष पद पर रहते हुए मुगाबे के उत्कृष्ट कार्यो के लिए उनकी प्रशंसा की।

नए अध्यक्ष ने कहा, “उन्होंने (मुगाबे) बेहद जुनून व प्रतिबद्धता के साथ काम किया।”

देबी ने कहा, “मैं मुगाबे की जगह लेने जा रहा हूं, जो आसान कार्य नहीं है। हम सब मिलकर बेहतर करने की कोशिश करेंगे। मैं आपको यह आश्वस्त करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493