चार्ली एक्ससीएक्स को जॉम्बी से लगता है डर

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। गायिका चार्ली एक्ससीएक्स को जॉम्बीज से बहुत डर लगता है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ली ने भविष्य में जॉम्बी से सामना होने की स्थिति में बचने के तरीके सोचकर रखे हुए हैं।

एक्सीसीएक्स ने कहा, “अगर मैं दूसरी मंजिल के अपार्टमेंट में हूं तो फौरन सीढ़ियां उतरकर और कार लेकर चलती बनूंगी। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरी कार में पर्याप्त पेट्रोल हो। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोल जमा करके रखूंगी। मैं अपने मुंह को ढककर रखूंगी ताकि जॉम्बी के खून से संक्रमित न होने पाऊं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493