‘चार्ली’ का रीमेक माधवन के अनुकूल : निर्माता

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। आर.माधवन मलयालम फिल्म ‘चार्ली’ के तमिल रीमेक में दलकुअर सलमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म की सह-निर्माता श्रुति नल्लपा का मानना है कि आर. माधवन इस फिल्म के अनुकूल हैं।

श्रुति ने कहा, “माधवन हमारी पहली और महत्वपूर्ण पसंद थे, क्योंकि उनकी विविधता भरी छवि फिल्म को परिभाषित करेगी। हम फिल्म के मुख्य विषय वस्तु को कायम रखने और तमिल दर्शकों के अनुरूप पटकथा को ढालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विजय द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी।

बयान के मुताबिक, “विजय वर्तमान में त्रिभाषी फिल्म देवी (एल) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह जयराम रवि के साथ फिल्म की शूटिंग करेंगे और इसे पूरा करने के बाद वह ‘चार्ली’ के रीमेक पर काम करेंगे।”

फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493