चार्ली की नजर में साइमन कॉवेल जबर्दस्त

लंदन, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका चार्ली एक्ससीएक्स का कहना है कि वह संगीत सम्राट साइमन कॉवेल की मुरीद हैं, लेकिन उनके संगीत की नहीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, चार्ली (22) साइमन की तरह खुद की म्यूजिक कंपनी (सीको) शुरू करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि वह सीको द्वारा रिलीज किए गए वन डारेक्शन बैंड, सुसान बॉयल या लिटिल मिक्स (गर्ल ग्रुप) के गानों की मुरीद नहीं हैं।

‘क्यू’ पत्रिका ने चार्ली के हवाले से कहा, “मेरे खयाल से साइमन कॉवेल जबर्दस्त हैं। मैं उस मुकाम पर पहुंचना चाहूंगी, लेकिन मैं उनके संगीत की प्रशंसक नहीं हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493