चार्ली चैपलिन की तस्वीर बटुए में रखते हैं अक्षय

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के आगामी पांचवें सीजन में सुपर जज के रूप में नजर आने को तैयार अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि दिग्गज अभिनेता चार्ली चैपलिन महान कॉमेडियन थे और वह उनकी तस्वीर अपने बटुए में रखते हैं।

अक्षय ने शो के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान कहा, “चार्ली चैपलिन निसंदेह सबसे महान कॉमेडियन हैं। आज तक मेरे बटुए में उनकी तस्वीर है। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी कहावत पर विश्वास रखता हूं कि, ‘जिंदगी को करीब से देखा जाए तो यह एक त्रासदी है, लेकिन दूर से देखने में यह कॉमेडी है।”‘

शो में अक्षय के अलावा मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी मेंटोर के रूप में दिखेंगे।

‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का प्रसारण जल्द ही टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493