वाशिंगटन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता चार्ली शीन ने अपना 51वां जन्मदिन अपनी पूर्व पत्नी व अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स के साथ मनाया।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अभिनेता ने इस खास दिन का जश्न रिचर्डस के साथ-साथ अपनी दोनों बेटियों सैम और लोला के साथ मनाया। इसमें अभिनेत्री की गोद ली हुई बेटी एलोइसे और अभिनेता के दोस्त मित्र टोनी टोड भी शामिल थे।
‘टू एंड अ हाफ मेन’ के कलाकार ने 2015 में अपने एचआईवी-पॉजिटिव होने का खुलासा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए विमान के सामने खींची गई एक फोटो साझा की। जिसमें साथ ही लिखा, “जन्मदिन का जश्न”।
चार्ली के मित्र टोड ने भी इसी तस्वीर को साझा कर लिखा, “बेहतरीन शाम। मैक्लेमोर कॉसर्ट में परिवार के साथ जन्मदिन मना रहे (चार्ली) शीन।”
रिचर्ड्स और चार्ली ने साल 2002 में शादी की थी, उनकी शादी 2006 तक चली। इस साल की शुरुआत में दोनों के रिश्ते उस वक्त और खराब हो गए, जब अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति के खिलाफ यह कहते हुए मुकदमा दायर कि वह उन्हें और उनके बच्चों को वित्तीय सुरक्षा तथा घर प्रदान करने के भरोसे का सम्मान नहीं कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath