लॉस एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता चार्ली शीन ने खानपान की बहुत-सी चीजें छोड़ दी हैं और अब वह शाकाहारी बन गए हैं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि शीन पिछले दो सप्ताह से शाकाहारी आहार का सेवन कर रहे हैं। वह वर्कआउट के लिए सुबह जल्दी उठते हैं।
सूत्र ने यह भी कहा, “शीन योग और तैराकी करते हैं और वह चावल, बर्गर लेते हैं। उनके आहार में नारियल पानी और कॉफी जैसी चीजें भी हैं। शीन अतिरिक्त पोषक तत्वों के लिए विटामिन युक्त पेय पदार्थ का सेवन भी करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath